Explore

Search

July 1, 2025 6:15 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

गांजा तस्करी में लिप्त जीआरपी के आरक्षकों की संपत्ति होगी फ्रीज, सफेमा कोर्ट से मिली मंजूरी

बिलासपुर। गांजा तस्करी में शामिल जीआरपी के चार आरक्षकों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को पुलिस अब फ्रीज करेगी। पुलिस ने संपत्ति का विवरण पेश कर सफेमा कोर्ट से अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों को न केवल जेल भेजा, बल्कि अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी के चार आरक्षकों- लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि ये आरक्षक ड्यूटी के दौरान जब्त किए जाने वाले लावारिस गांजा को जब्त करने की बजाय अपने साथियों को दे देते थे, जो बाद में इसे नेटवर्क के माध्यम से बेच देते थे। इस अवैध कारोबार से लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति और संतोष राठौर ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। लक्ष्मण गाईन ने अवैध रूप से कमाए गए पैसों को अपने साले के एकाउंट में जमा कराया और उसके नाम पर ही संपत्ति खरीदी।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
संपत्ति और वाहनों के विवरण के आधार पर पुलिस ने सफेमा कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अब इन संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही उनकी अवैध संपत्ति जब्त की जा रही है, ताकि अपराध की जड़ को खत्म किया जा सके। इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



जब्त की गई संपत्ति का विवरण
पुलिस जांच के बाद आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का विवरण सफेमा कोर्ट में पेश किया गया, जिसमें निम्नलिखित संपत्तियां शामिल हैं:

1. लक्ष्मण गाईन और कृष्णा गाईन के नाम पर सिरगिट्टी वार्ड सात में 1600 वर्गफुट भूमि और मकान जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है।


2. संतोष राठौर के नाम पर कोरबा जिले के ग्राम फरसवानी में 5232 वर्गफुट जमीन जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है।


3. मन्नू प्रजापति के नाम पर ग्राम नगपुरा, तहसील बिल्हा में 1250 वर्गफुट जमीन जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है।


4. मन्नू प्रजापति और उसकी पत्नी कुसुम प्रजापति के नाम पर सिरगिट्टी में 1428 वर्गफुट जमीन और मकान जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये है।


5. मन्नू प्रजापति के नाम पर सिरगिट्टी वार्ड सात में 1000 वर्गफुट जमीन जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है।



जब्त किए गए वाहन
आरोपी लक्ष्मण गाईन ने अपनी अवैध कमाई से कई लग्जरी वाहन भी खरीदे, जिन्हें अब फ्रीज किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:

हार्ले डेविडसन बाइक (साले के नाम पर खरीदी)

टाटा सफारी (साले के नाम पर खरीदी)

हुण्डई वेन्यू कार, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS