Explore

Search

October 13, 2026 10:05 am

नौकरी के नाम पर हिंदू लड़कियों को फंसाने का मामला,थाने पहुंची शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर: राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में गंभीर शिकायत दर्ज की गई है. नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को झांसा देने का मामला सामने आया है। साजिश के पीछे एक बड़ा नेटवर्क का होना बताया जा रहा है, जो भोली-भाली युवतियों को निशाना बनाता है।पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है ।शिकायत में दर्ज जिस हाट्सऐप न 9616536517 का जिक्र है , वह मोबाइल बंद है,जिसके संबंध में साइबर सेल से जानकारी प्राप्त की गई जो भंवर पाल सहजानपुर यूपी के नाम पर रजिस्टर्ड है । मामले में जांच के अनुक्रम में साइबर सेल से अन्य तकनीकी साक्ष्य प्राप्त की जा रही है।

निश्चय वाजपेयी ने 10 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुछ अपराधी तत्व सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से अपना नाम बदलकर ऐसी युवतियों से संपर्क करते हैं। उन्हें यह झूठा आश्वासन दिया जाता है कि वे उन्हें नौकरी दिलवाएंगे। इसके बाद इन युवतियों को गलत कामों में धकेला जाता है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि अपराधियों के द्वारा भेजे गए संदेश में एक हिंदू लड़की का नाम लिखा हुआ होता है, लेकिन भेजने वाले का नाम उर्दू में होता है, जो संदेह पैदा करता है। वाजपेयी ने इस तरह के संदेश का स्क्रीनशाट भी शिकायत में संलग्न किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पूरी साजिश एक विशेष समुदाय द्वारा रची जा रही है।

इस तरह को घटनाओं को ‘नौकरी जेहाद’ के रूप में देखा जा रहा हैं, जो समाज विशेष की महिलाओं व् लड़कियों को निशाना बनाने की सोची-समझी रणनीति के तहत की जा रही हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS