Explore

Search

November 8, 2026 7:21 pm

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हालात अभी भी चिंताजनक,जाँच के लिए टीम मौक़े पर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भगदड़ में अट्ठारह लोगो की मौत हो गई ।यात्री महाकुंभ जाने वाले ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे ।भगदड़ क्यो और कैसे हुई इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं ।लेकिन क्या इस जांच से क्या जो जिंदगी चली गई वापस आ सकती है इतने सीसीटीवी निगरानी के लिए लगे हुए है उसके बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार कौन होगा और उसे क्या सजा मिलेगी ।जाँच टीम कहाँ जाँच की जा रही है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता जाँच के बाद ही खुलासा हो पाएगा हादसा कैसे और क्यों हुआ ।

हादसा कितना भयावह था इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेक़ाबू भीड़ एक दूसरे के ऊपर लोगो को कुचलते जा रहे थे ।इसी बीच अट्ठारह यात्रियों की मौत हो गई ।अभी भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालात सामान्य नहीं हुए हैं ।प्रयागराज की नौ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं ।आरपीएफ यात्रियों को काबू करने का प्रयास कर रही है लेकिन हालात उनके नियंत्रण से बाहर हैं ।कल हुए इतने बड़े पैमाने के बाद भी रेलवे सबक नहीं ले रही है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS