Explore

Search

April 19, 2025 5:00 pm

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के एपीएस बने मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा*

बिलासपुर  । छत्तीसगढ़ से भारत सरकार में केंद्रीय आवास , शहरी कार्य मंत्री राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद  तोखन साहू के निज स्टाफ में मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा (डिप्टी कलेक्टर) को एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी ए पी एस नियुक्त किया गया है। विगत 11 अक्टूबर को निर्माण भवन नई दिल्ली से अवर सचिव भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव को जारी ऑफिस मेमोरेंडम में अमित कुमार सिन्हा एसडीएम मस्तूरी जिला बिलासपुर को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का एपीएस नियुक्त करते हुए रिलीव करने के लिए निर्देशित किया गया है। श्री सिन्हा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की अनुसंशा पर भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय Dopt OM no- 1669640865781 Dated 7-11-2022 की सेवा शर्तों के अधीन प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री के निज स्टाफ में अपनी सेवाएं देंगे, बताया जा रहा है कि अमित सिन्हा संसदीय क्षेत्र बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ संबंधी विभागीय विषयो एवं कार्यों को देखेंगे। मस्तूरी एसडीएम श्री अमित सिन्हा राज्य प्रशासनिक सेवा 2015 के अफसर हैं।

Ravi Shukla
Author: Ravi Shukla

Editor in chief

crime news

BILASPUR NEWS