Explore

Search

July 1, 2025 2:52 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

कॉलेज स्कूल,कोचिंग संस्थानों में चला भाजयुमो उत्तर मंडल सरकंडा का सदस्यता महाभियान

बिलासपुर ।भाजपा सदस्यता महाभियान अंतर्गत यशश्वी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के आदेशानुसार आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा द्वारा प्रगति इंस्टीट्यूट कोचिंग क्लासेस सरकंडा में सदस्यता महाभियान चलाकर 125 से अधिक नये युवा मतदाताओं को और रामदुलारे स्कूल सरकंडा में 106 नये युवा मतदाताओं को मिस कॉल के पश्चात ऑनलाइन फॉर्म भरकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गयी ।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4


भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर विधानसभा में स्थित स्कूल , कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता महाभियान चलाकर नए युवा मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से जोड़ कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी जा रही है , आने वाले दिनों में और भी स्कूलों , कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों में जाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा नये सदस्य बनाये जाएंगे ।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ,पार्षद राजेश दुसेजा , भाजपा नेता आलोक दुआ गागी, मंडल प्रभारी रोहित मिश्रा , पूर्व भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केतन सिंह , भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी , मंडल महामंत्री विश्वजीत ताम्रकार ,मंडल उपाध्यक्ष दीपक यादव, मंडल कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी , मोनू जायसवाल , संस्कार सोनी, तुषार साव , अशोक राजपूत,शौर्य सराफ , प्रिंस शुक्ला,अंकित मानिकपुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS