Explore

Search

November 15, 2026 7:21 pm

गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त

CBN36 जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुलमुला पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 258 ग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मुलमुला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की तस्करी और बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बोरसी से कोसा जाने वाले मार्ग पर पुल के पास घेराबंदी की और मौके पर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.258 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गणेश अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी बोरसी थाना मुलमुला, रामसागर कौशिक (53 वर्ष) और एस. कुमार दिवाकर (32 वर्ष), दोनों निवासी व्यासनगर थाना पामगढ़ शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रितेष परमार, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप, अनिल अजगल्ले तथा आरक्षक मनोज रत्नेश, राजेश कश्यप, सनोहर जगत एवं मणीशंकर कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS