Explore

Search

November 15, 2026 7:04 pm

बिलासपुर स्टेशनरी एवं बुक्स विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

CBN36 बिलासपुर। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बिलासपुर स्टेशनरी एवं बुक्स विक्रेता संघ द्वारा एक होटल में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमार चिमनानी थे। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अमित अरोरा एवं कोषाध्यक्ष कमल चिमनानी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। संघ के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात संघ के अध्यक्ष विकास गोयल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी सदस्यों एवं अतिथियों का अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि राजेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती आपसी एकता, समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने संघ को संगठित बनाए रखने के लिए समय-समय पर रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मनीष गुप्ता ने किया तथा अंत में संघ के सचिव अमित अरोरा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संघ के संरक्षक देवेंद्र टुटेजा सहित राजेश पांडे, अनिल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गुरमुख दयालानी, अमोल सिंह चौहान, दिनेश परिहार, राकेश मिश्रा, मनुराज मिश्रा, देवेंद्र सोनी, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश मिश्रा, पुनेश एंदे, विजय विश्वकर्मा, शुभम छाबड़ा, हिमांशु मिश्रा, अजय मोटवानी, आर्याव्रत चौहान, सुधांशु मिश्रा, मोहन भाई, अनिल बजाज एवं अर्पण मिश्रा सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने संघ के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS