CBN36 रायपुर, 15 नवंबर 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक भवन में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रवि शुक्ला
प्रधान संपादक