Explore

Search

September 26, 2026 1:26 am

गणेश विसर्जन में इस बार भी नहीं बज पाया डीजे:एसएसपी रजनेश सिंह की सख्ती, 12 जब्त

हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, पुलिस का साफ संदेश-नियमों से कोई समझौता नहीं

CBN36 बिलासपुर। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अब तक 12 डीजे जब्त किए हैं। कार्रवाई से साफ है कि विसर्जन के दौरान हाईकोर्ट के आदेश और निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गणेश उत्सव के समापन के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। विसर्जन जुलूसों में डीजे और तेज आवाज में संगीत को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह की सख्ती का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। पुलिस की कार्रवाई से डीजे संचालकों और जुलूस आयोजकों में स्पष्ट संदेश गया है कि धार्मिक आयोजन की आड़ में नियमों की अनदेखी नहीं चलेगी। पुलिस अधिकारियों और जवानों को भी विसर्जन मार्गों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का फोकस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित विसर्जन कराने के साथ-साथ न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर है। अधिकारियों का कहना है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की कार्रवाई से संदेश साफ है-गणेश विसर्जन श्रद्धा के साथ होगा, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश और कानून की सीमा के भीतर

एसएसपी रजनेश सिंह ने दो टूक कहा है कि आस्था के पर्व में अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि हाईकोर्ट के आदेश सर्वोपरि हैं और उनका पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों में किसी की भावना आहत करना नहीं, बल्कि श्रद्धा, शांति और कानून के बीच संतुलन बनाए रखना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS