Explore

Search

September 26, 2026 12:14 am

एनएसएस दिवस पर नुक्कड़ नाटक से एड्स जागरूकता का संदेश

CBN36 रायगढ़। के.एम.टी. शासकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस दिवस के अवसर पर छात्राओं ने एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों के स्वागत के बाद एनएसएस प्रभारी डॉ. नीति देवांगन ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से समाजसेवा और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या डॉ. उमा नेगी ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अधिकारी के रूप में कार्यकाल के अनुभव साझा किए। डॉ. प्रीति सिंह ने समाजसेवा को व्यक्तित्व विकास से जोड़ते हुए छात्राओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रो. ई. लकड़ा ने युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने में एनएसएस की भूमिका बताई।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. आर.के. राठौर ने किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ‘प्रीति एंड ग्रुप’ ने एड्स जागरूकता पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वहीं बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंजली चौहान ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में प्रो. जुबेल केरकेट्टा, प्रो. अनुपमा टोप्पो, प्रो. अंकित, प्रो. चंद्रकांत वर्मा, प्रो. सविता चौधरी, प्रो. मिलाप पटेल, प्रो. रुक्मणी पटेल, प्रो. अजय महतो सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS