CBN36 बिलासपुर, 25 सितंबर। यात्रियों की सुविधा और अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी थ्री कोच लगाने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त कोच 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। अतिरिक्त कोच की सुविधा से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में सहूलियत होगी।
पितृपक्ष मेले में तीन ट्रेनों का पुनपुन घाट पर ठहराव
पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के पुनपुन घाट हॉल्ट स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। ये ट्रेनें 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पुनपुन घाट हॉल्ट स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी।
इन ट्रेनों में
- 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल एक्सप्रेस 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दो मिनट का ठहराव।
- 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दो मिनट का ठहराव।
- 03255 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दो मिनट का ठहराव।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पितृपक्ष मेले के दौरान पुनपुन घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इस अस्थायी ठहराव से आवागमन में सुविधा मिलेगी।
प्रधान संपादक




