Explore

Search

August 9, 2026 12:33 pm

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

रायपुर, 24 जून। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास पर रवाना हुए। अपने दौरे के दौरान वे केंद्र सरकार के विभिन्न वरिष्ठ मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट कर राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से प्रस्तावित है।

बैठकों के दौरान राज्य के विकास, अधोसंरचना विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं के संबंध में केंद्र सरकार से सहयोग और आवश्यक समर्थन पर भी चर्चा कर सकते हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS