Explore

Search

June 24, 2026 7:13 pm

एसएसपी के निर्देश पर शहर में विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा, कोतवाली पुलिस की सघन फुट पेट्रोलिंग

सीएसपी मयंक मिश्रा ने जवानों के साथ बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

रायगढ़, 24 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा व्यापक फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीएसपी मयंक मिश्रा ने स्वयं पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान हटरी बाजार, न्यू मार्केट, सराफा बाजार, सब्जी मार्केट, गौरीशंकर मंदिर मार्ग, बड़पारा सहित विभिन्न भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। बड़पारा स्थित शराब भट्ठी के आसपास मौजूद संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर उनके वाहनों की भी जांच की गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने संजय कॉम्प्लेक्स, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, रेलवे स्टेशन, सत्तीगुड़ी चौक, बैकुंठपुर और राजीव नगर वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी कर रहे युवकों तथा शराबखोरी और झगड़ा-विवाद की प्रवृत्ति वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विजुअल पुलिसिंग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी, शराबखोरी और शांति भंग करने वाले व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS