Explore

Search

June 24, 2026 6:59 pm

वर्धा डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

वर्धा। वर्धा डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेंट एंथोनी नेशनल स्कूल में किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के 5 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक) में लव्य शुभम मुनोत ने प्रथम तथा तनुश एस. अडवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आर्यकी डी. आगरकर प्रथम, शर्वी एस. हिवरे द्वितीय एवं समर्पी एम. सोनटक्के तृतीय स्थान पर रहीं।

6 से 8 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में स्वराज बार्डे प्रथम, अनुराग ए. काले द्वितीय तथा भव्य शुभम मुनोत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में निरिक्षा एस. हिवरे ने प्रथम, आरना पी. सबाणे ने द्वितीय तथा साची ए. केडिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

8 से 10 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में अथर्व जी. लिचिडे प्रथम, वेदांत जी. भोयर द्वितीय तथा द्विज ए. गाले तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में युकी ए. केडिया ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

10 से 12 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में निराली एन. सुते ने प्रथम तथा सेजल के. घरगे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रशिक्षक उपेंद्र लाडोले का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेंट एंथोनी नेशनल स्कूल के प्रबंधन, शिक्षकों एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी खेल एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS