Explore

Search

July 26, 2026 11:30 am

गोंदिया स्टेशन पर यात्रियों को मिला शीतलता का उपहार, 500 लीटर जलजीरा का निःशुल्क वितरण

गोंदिया, 07 जून 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सेवा भावना को समर्पित एक विशेष पहल के तहत श्री किराना तेल व्यापारी संघ, गोंदिया के सौजन्य से लगभग 500 लीटर शीतल जलजीरा का निःशुल्क वितरण किया गया।

प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 एवं 4 पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों, विशेषकर सामान्य श्रेणी (जनरल कोच) के यात्रियों तथा प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों को जलजीरा उपलब्ध कराया गया। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल को यात्रियों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने जलजीरा ग्रहण कर आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रियों ने कहा कि गर्म मौसम में इस प्रकार की व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने इस प्रकार की जनहितकारी एवं सामाजिक सहभागिता वाली पहलों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज के विभिन्न संगठनों के सहयोग से सेवा कार्यों को भी प्रोत्साहित करता है।

वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने श्री किराना तेल व्यापारी संघ, गोंदिया द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा और कल्याण के लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग सदैव प्रेरणादायक रहा है।

रेल प्रशासन ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले श्री किराना तेल व्यापारी संघ, गोंदिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS