Explore

Search

May 2, 2026 10:12 pm

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

अवकाश के दिनों में भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा

रायपुर।वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्यों के सुचारू संचालन एवं आम नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी पंजीयन (स्टाम्प दस्तावेज) कार्यालय चयनित अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे।

जारी निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय 22 मार्च, 28 मार्च, 29 मार्च एवं 31 मार्च 2026 को सामान्य कार्यदिवसों की तरह संचालित होंगे। इन दिनों दस्तावेजों के पंजीयन सहित सभी संबंधित सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

शासन के इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे अपने लंबित पंजीयन कार्य समय पर पूर्ण कर सकें। वित्तीय वर्ष के समापन के दौरान पंजीयन कार्यों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में इस विशेष सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने पंजीयन संबंधी कार्यों का समय पर निष्पादन कराएं, जिससे अंतिम समय में भीड़ और असुविधा से बचा जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS