CBN36 बिलासपुर। अशोक नगर स्थित अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2, बिरकोना रोड में श्री गणेश उत्सव के अवसर पर राज कंस्ट्रक्शन की ओर से पांच दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। अर्जुन कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, 18 से 22 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम चार बजे तक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2 में प्रथम वर्ष का गणेश उत्सव है। गणेश उत्सव के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रेस क्लब की टीम ने की पूजा-अर्चना

शनिवार को भंडारा स्थल पर बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम भी पहुंची। टीम के सदस्यों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवाई सहित पवन सोनी, मोहम्मद इजराइल, अभिजीत पांडे, सदाब खान, प्रवीण सिंह, अमन सिंह, विकल्प तललवार, गोलू कच्छवाहा, जफर आगा, वासु तिवारी, शेयज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
प्रेस क्लब की टीम ने आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। साथ ही राज कंस्ट्रक्शन की ओर से आयोजित भंडारे और गणेश उत्सव की पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण से जोड़ने के साथ सेवा भाव से प्रसाद वितरण का प्रयास किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले भंडारे में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
प्रधान संपादक




