Explore

Search

September 21, 2026 6:16 pm

लैब टेक्नीशियन परीक्षा में सेन समाज से जुड़े सवाल पर आक्रोश,22 को सौंपेंगे ज्ञापन

व्यापमं की प्रश्नावली पर जताई आपत्ति, प्रदेशभर में विरोध का निर्णय

CBN36 बिलासपुर। लैब टेक्नीशियन परीक्षा में सेन-नाई समाज को अपमानित करने संबंधी प्रश्न पूछे जाने के आरोप को लेकर सर्व सेन समाज में आक्रोश है। समाज ने मामले के विरोध में प्रदेशभर में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश पर मंगलवार, 22 सितंबर को बिलासपुर में भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।

जिला सर्व सेन समाज बिलासपुर के अध्यक्ष अश्वानी श्रीवास ने बताया कि 20 सितंबर को व्यापमं की ओर से आयोजित लैब टेक्नीशियन परीक्षा की प्रश्नावली में सेन-नाई समाज को अपमानित करने संबंधी प्रश्न शामिल किया गया था। समाज का कहना है कि इससे सेन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।

श्रीवास भवन में हुई बैठक

ज्ञापन और विरोध की रणनीति को लेकर सोमवार को श्रीवास भवन बिलासपुर में सर्व सेन समाज की बैठक हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास सहित प्रदेश पदाधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में व्यापमं के कथित कृत्य पर आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया।

प्रदेशभर में दर्ज कराया जाएगा विरोध

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 22 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। बिलासपुर में भी समाज के पदाधिकारी और सदस्य एकजुट होकर ज्ञापन सौंपेंगे और प्रश्नावली में शामिल कथित आपत्तिजनक प्रश्न पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

बैठक में प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, चन्द्रमनी श्रीवास, अनिल श्रीवास, संतोष श्रीवास, सुमित श्रीवास, नरेंद्र, लक्ष्मी, आशीष, नवीन, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, सोनू, मनोहर, प्रभात, आनंद श्रीवास, नारायण श्रीवास, राजेश श्रीवास, लोकेश श्रीवास, निखिल, मनोज श्रीवास, दीपक, शुभम श्रीवास सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS