Explore

Search

November 11, 2026 6:19 pm

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 145 पाव अवैध देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन बाज के तहत कोतवाली मुंगेली एवं पथरिया पुलिस की कार्रवाई, शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त ”

“एसएसपी भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”

CBN36 मुंगेली। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 145 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 11,600 रुपये बताई गई है, जब्त की है। इसके अलावा शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में दिवाली पर्व के मद्देनजर असामाजिक तत्वों तथा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पहली कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को 8 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अधिक मात्रा में देशी शराब लेकर चकरभट्ठा से ग्राम लिलवाकापा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नवागढ़ रोड स्थित मिनीमाता पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान पारस पात्रे (23 वर्ष), निवासी धनगांव तथा हीरालाल सोनवानी (25 वर्ष), निवासी अंधियारखोर, जिला बेमेतरा के कब्जे से 70 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 5,600 रुपये है, बरामद हुई। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-V-4637, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है, को भी जब्त कर लिया। इस मामले में कुल 85,600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

दूसरी कार्रवाई में एक आरोपी पकड़ाया

इसी तरह 9 नवंबर 2026 को थाना पथरिया पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को ग्राम चंदरगढ़ी में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। पुलिस ने साहू ढाबा के पास घेराबंदी कर मुकेश साहू (22 वर्ष), निवासी पंडरभट्ठा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को पकड़ा। उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखे 75 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 6,000 रुपये है, बरामद की गई।

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, पथरिया थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक नवीन जांगड़े, प्रधान आरक्षक भानु सहारे सहित साइबर सेल, थाना मुंगेली एवं थाना पथरिया के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS