CBN36 बिलासपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कोनी में अघोरेश्वर महाप्रभु की जयंती श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ब्लॉक कोटा के ग्राम पंचायत झींगटपुर के आश्रित ग्राम मांझीपारा में ग्रामीणों को 69 निशुल्क मच्छरदानियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने मंदिर में माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ की। इसके बाद आरती की गई और ‘सद्गंथ सफल योनि’ का पाठ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को सूक्ष्म प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस दौरान शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस सोमवार को आश्रम परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं और समूह से जुड़े सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की।
प्रधान संपादक




