हिंदी साहित्य के सात और राजनीति विज्ञान के एक विद्यार्थी को बिहार के राजकीय महाविद्यालयों में मिली नियुक्ति
CBN36 वर्धा, 21 सितंबर। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना की चयन प्रक्रिया में सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हुआ है। इनमें हिंदी साहित्य विभाग के सात और राजनीति विज्ञान विभाग का एक विद्यार्थी शामिल है। चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में हुई है।
हिंदी साहित्य विभाग के रवीन्द्र कुमार रवि का चयन जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, सारण के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरियापुर में हुआ है। डॉ. गुँजा आनंद को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मखदुमपुर, कराय परसुराय, नालंदा में नियुक्ति मिली है।
डॉ. पंचदेव प्रसाद का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वर, डॉ. नवनीत कुमार का मुंगेर विश्वविद्यालय के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खैरा और डॉ. अविनाश भारती का जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मशरख, छपरा में हुआ है।
इसी तरह डॉ. अमित कुमार का चयन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज, मेजरगंज, सीतामढ़ी और डॉ. प्रज्ञा शाकल्य का पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, अथमलगोला में हुआ है। राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. दत्तात्रय निवृत्ती रावण का चयन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में हुआ है।
कुलपति ने दी बधाई
एक साथ आठ विद्यार्थियों के चयन को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पुस्तकालय में उपलब्ध अध्ययन सामग्री को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विश्वविद्यालय की सुविधाओं से उन्हें काफी लाभ मिला।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति के साथ उनके व्यक्तित्व और सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का यह परिणाम है। आठ विद्यार्थियों का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है। विभाग के शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रधान संपादक




