Explore

Search

September 20, 2026 3:55 pm

एसपी गौरव राय की सख्ती से शराबी वाहन चालकों पर शिकंजा, दो चालकों पर 25 हजार का जुर्माना

CBN36। बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले की पुलिस को लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों द्वारा जगह-जगह ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। इसी अभियान में थाना हथबंद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते दो चालकों को पकड़ा। दोनों के वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किए गए, जहां दोनों पर कुल 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

एसपी के निर्देश पर लगातार हो रही जांच

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत हथबंद पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। जांच में दो चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की और प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए।

एक पर 10 हजार, दूसरे पर 15 हजार रुपये जुर्माना

16 सितंबर को न्यायालय ने दोनों मामलों में अर्थदंड का आदेश दिया। पहले प्रकरण में वाहन चालक पर 10 हजार रुपये और दूसरे प्रकरण में 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इस तरह दोनों चालकों पर कुल 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

पुलिस के मुताबिक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी गौरव राय के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS