CBN36 बिलासपुर, 18 सितंबर। बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने 3500 से अधिक रिफिल बुकिंग शहर की दूसरी गैस एजेंसियों को ट्रांसफर कर दी हैं। साईं प्रसाद इंडेन और वर्तिका इंडेन को इन उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में होम डिलीवरी भी मिलेगी।

त्योहारी सीजन को देखते हुए आईओसीएल ने शहर के सभी इंडेन वितरकों को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की है। अधिकारियों के मुताबिक बिलासपुर में घरेलू गैस सिलिंडरों के स्टॉक में फिलहाल कोई कमी नहीं है और मांग के अनुरूप पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पहले की तरह ही बुकिंग करें उपभोक्ता
खाद्य नियंत्रक अमृत कुनूर ने बताया कि बालाजी गैस एजेंसी के उपभोक्ता पहले की तरह ही गैस रिफिल की बुकिंग करते रहें। बुकिंग के बाद उन्हें साईं प्रसाद इंडेन या वर्तिका इंडेन से समय सीमा में होम डिलीवरी मिल जाएगी। खाद्य विभाग और आईओसीएल की टीम पूरी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
प्रधान संपादक




