Explore

Search

September 22, 2026 11:34 pm

चापी जलाशय में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन व होली मिलन समारोह संपन्न,कोटा विधायक और जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री हुए शामिल

बिलासपुर ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के नेतृत्व में चापी जलाशय में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि होली ऐसा पर्व है जो लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करता है। इस त्योहार में समाज के बीच सभी तरह के भेदभाव समाप्त हो जाते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर को इतने शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

समारोह में नगाड़े और ढोलक की थाप तथा फाग गीतों की धुन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रंग-गुलाल और फूलों की होली ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। इस दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव भी उत्साह के साथ झूमते नजर आए।

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, कांग्रेस नेता आदित्य दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, पंचराम सूर्यवंशी, अभय नारायण राय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी तथा अश्वनी उद्देश्य ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन यासीन खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शीतल जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर मदन कहरा, रवि परिहार, गोवर्धन आमों, संतोष साहू, कृष्णा साहू, अभिषेक मिश्रा, सावन यादव, रॉकी अनुरागी, कुलदीपक दुबे, सुनील अग्रवाल पार्षद शिवा पांडे, बीना मसीह, नाजरा खान, जशवंत जायसवाल, जगन्नाथ आर्मो, आशीष शर्मा, नीरज जायसवाल, संजय जायसवाल, कान्हा गुप्ता, सबलू पांडे, कपिल जायसवाल, ए.के. राय, हंसमनी महंत, संजू जायसवाल, अनिल जायसवाल, महावीर साहू, अजय दुबे, अमित दुबे, राजेश ठाकुर, अगरदास मानिकपुरी, रामनिहोरा कमलशेन, संतोष सोनी, जनार्दन भोसले, नेतराम साहू, नीलू सिंह ठाकुर, सुश्री शुक्रिता पोर्ट, श्यामा मानिकपुरी, कमल साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS