Explore

Search

September 21, 2026 7:40 pm

ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग जा रहा था तस्कर, माना पुलिस ने 22 किलो गांजा समेत दबोचा

नाकेबंदी देखकर भागने की कोशिश, कार डिवाइडर से टकराई तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; 13.48 लाख का माल जब्त

CBN36 रायपुर। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माना कैंप थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.964 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब 10 लाख 98 हजार 200 रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार समेत जब्त सामान की कुल कीमत 13 लाख 48 हजार 200 रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर की रात करीब 11:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही माना कैंप थाना पुलिस ने मछली मार्केट के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

पुलिस को देखते ही तेज भगाई कार

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अल्टो कार सीजी 04 एनएन 6018 को रुकने का इशारा किया। पुलिस का कहना है कि कार चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान कार अन्य वाहन और हाट बाजार के पास डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया।

डिक्की में मिले 11 पैकेट

पकड़े गए चालक ने अपना नाम राजेन्द्र यादव (पिता छोटूराम यादव), निवासी वार्ड नंबर 11, डिपरापारा, ग्राम सोनासिल्ली, पिथौरा, जिला महासमुंद बताया। पूछताछ के दौरान उसके जवाब संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने कार की डिक्की की तलाशी ली तो दो सफेद-पीले रंग के बैग मिले। इनमें खाकी रंग के टेप से पैक किए गए 11 पैकेट रखे थे। जांच करने पर पैकेटों में गांजा मिला।

ओडिशा से लाकर दुर्ग में करना था सप्लाई

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने गांजा ओडिशा से लाकर दुर्ग में बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.964 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त की।

मामले में थाना माना कैंप में अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

जब्त सामग्री: 21.964 किलोग्राम गांजा, कीमत 10,98,200 रुपये तथा अल्टो कार सहित कुल जब्ती करीब 13,48,200 रुपये।

आरोपी: राजेन्द्र यादव, पिता छोटूराम यादव, निवासी वार्ड नंबर 11, डिपरापारा, ग्राम सोनासिल्ली, पिथौरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS