Explore

Search

March 15, 2026 9:12 pm

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन तलाश’ सफल, 5 दिन में 246 वारंट तामील

“एसएसपी शशि मोहन सिंह के रायगढ़ में पदस्थापना के बाद से फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई ,26 जनवरी से अब तक कुल 1467 वारंटों की तामिली ,256 स्थायी वारंटी और 1211 गिरफ्तारी ”

रायगढ़, 15 मार्च। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 10 से 15 मार्च तक चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 141 स्थायी वारंट और 105 गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए कुल 246 वारंटों का निष्पादन किया। इस दौरान कई वर्षों से फरार गंभीर मामलों के आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

पुलिस के अनुसार एसएसपी शशि मोहन सिंह ने क्राइम मीटिंग में निर्देश दिए थे कि प्रत्येक माह की 10 से 15 तारीख के बीच विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंटों और फरार आरोपियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसी के तहत जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों की टीमों ने लगातार दबिश और पतासाजी कर वारंटियों को गिरफ्तार किया।

अभियान के दौरान कोतवाली थाना पुलिस को विशेष सफलता मिली। पुलिस ने उड़ीसा के दो शातिर स्थायी वारंटियों दशरथ विश्वाल निवासी लखनपुर रेंगाली (उड़ीसा) और सरोज बेहरा निवासी रेंगाली (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया। दशरथ विश्वाल के विरुद्ध थाना कोतवाली में 20 स्थायी वारंट तथा थाना चक्रधरनगर में 17 स्थायी वारंट लंबित थे। वहीं सरोज बेहरा के विरुद्ध थाना कोतवाली में 17 स्थायी वारंट और थाना चक्रधरनगर में 2 स्थायी वारंट जारी थे। दोनों आरोपी प्रभावशाली व्यक्तियों का परिचय देकर किस्तों पर ट्रैक्टर खरीदते थे और भुगतान किए बिना फरार हो जाते थे, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने सरोज बेहरा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि दशरथ विश्वाल को भी न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

एसएसपी सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान थाना कोतवाली ने 43 स्थायी और 1 गिरफ्तारी वारंट, थाना चक्रधरनगर ने 34 स्थायी और 15 गिरफ्तारी वारंट, थाना छाल ने 13 स्थायी और 12 गिरफ्तारी वारंट, थाना पुसौर ने 10 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट, चौकी खरसिया ने 6 स्थायी और 4 गिरफ्तारी वारंट, थाना लैलूंगा ने 8 स्थायी और 7 गिरफ्तारी वारंट, थाना तमनार ने 5 स्थायी और 1 गिरफ्तारी वारंट, कापू से 3 स्थायी और 7 गिरफ्तारी, धरमजयगढ़ से 1 स्थायी और 14 गिरफ्तारी, कोतरारोड़ से 1 स्थायी और 9 गिरफ्तारी तथा थाना पूंजीपथरा से 4 स्थायी और 1 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के रायगढ़ में पदस्थापना के बाद से फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 26 जनवरी से अब तक कुल 1467 वारंटों की तामिली की जा चुकी है, जिनमें 256 स्थायी वारंटी और 1211 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS