Explore

Search

November 7, 2026 1:06 am

एसईसीएल मुख्यालय में गांधी जयंती पर बापू को नमन, स्वच्छता शपथ के साथ शुरू हुआ स्पेशल कैंपेन 5.0

बिलासपुर ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर एसईसीएल मुख्यालय नेहरू शताब्दी नगर स्थित गांधी उद्यान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक एचआर बिरंची दास निदेशक तकनीकी योजना एवं परियोजना आर.सी. महापात्रा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समारोह में विभागाध्यक्षों श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बापू को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि सीएमडी श्री दुहन ने इस अवसर पर उपस्थितजन को स्वच्छता शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

गौर तलब हो कि कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एसईसीएल द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों कार्यालय परिसरों और नदियों की विशेष सफाई की गई। इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता शपथ के साथ एसईसीएल में स्पेशल कैंपेन 5.0 का शुभारंभ हुआ जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS