Explore

Search

October 16, 2025 5:31 pm

बकरे को मारकर खाने के बाद चाचा ने भतीजे पर चलाया तीर

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत कोदवाहीपारा नगपुरा गांव में बकरे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक चाचा ने अपने ही भतीजे के बकरे को मारकर खा लिया। जब भतीजे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर तीर चला दिया। घायल किसान की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


बेलगहना चौकी प्रभारी राज सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले सावन सिंह धनुहार (32) किसान हैं और उन्होंने अपने घर में बकरियां पाल रखी हैं। गुरुवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनके चाचा बिसाहू धनुहार ने उनका एक बकरा मारकर खा लिया है। अगले दिन सावन सिंह ने चाचा से इस संबंध में पूछताछ की। इस पर बिसाहू ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और भतीजे को धमकाने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर से धनुष-तीर निकाल लिया और भतीजे को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। सावन ने खुद को बचाने की कोशिश की और हाथ आगे कर दिया, लेकिन तीर उसके बांह को चीरते हुए सीने में जा धंसा। घायल किसान खून से लथपथ किसी तरह बेलगहना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर है। वहीं, उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिसाहू धनुहार के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS