Explore

Search

September 12, 2026 10:26 am

मूर्धन्य साहित्यकार, भाषाविद् और शिक्षाविद् डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की नवमी पुण्यतिथि के अवसर पर दो जनवरी २०२५ को साहित्यक विमर्श आयोजित

  • बिलासपुर।  समन्वय साहित्य परिवार छत्तीसगढ़ और वनमाली सृजन पीठ द्वाराभारतीय संस्कृति के ध्वज वाहक, छत्तीसगढ़ी गद्य साहित्य के युग प्रवर्तक, ऋषि और कृषि संस्कृति के उपासक, मूर्धन्य साहित्यकार, भाषाविद् और शिक्षाविद् डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की नवमी पुण्यतिथि के अवसर पर दो जनवरी २०२५ को साहित्यक विमर्श आयोजित किया गया है। कार्यक्रम वनमाली सृजन केन्द्र (आईसेक्ट क्षेत्रीय कार्यालय) पल्लव भवन के सामने, रिंग रोड नं. 2, बिलासपुर में अपरान्ह ३बजे से होगा ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी कुलपति, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय होंगे और अध्यक्षता डॉ. रवि प्रकाश दुबे कुलपति, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि
सुशांत शुक्ला विधायक, बेलतरा, चन्द्रप्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक होंगे।मुख्य वक्ता
डॉ. अजय पाठक वरिष्ठ साहित्यकार होंगे।

समन्वय साहित्य परिवार, छत्तीसगढ़ के अध्यक्षडॉ. देवधर दास महंत और डॉ. अरविन्द तिवारी कुल सचिव डॉ. सी.वी.रमन विश्वविद्यालय, कोटा ने साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम मे सहभागिता की अपील की है

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS