
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकाली जाएगी एकता दौड़, दिलाई जाएगी राष्ट्रीय एकता की शपथ
CBN36 वर्धा, 30 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में एकता दौड़ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:30 बजे फादर कामिल बुल्के अंतरराष्ट्रीय छात्रावास से सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास तक एकता दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ के समापन के बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।
इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधितों से कार्यक्रमों में उपस्थित होकर राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।
प्रधान संपादक