विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श, लिवर, आंखों, हृदय सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की मिलेगी सुविधा
Cbn36 बिलासपुर। अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर एवं बिलासपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श उपलब्ध कराना है।
शिविर में अपोलो अस्पताल के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श देंगे। पेट एवं लीवर रोग विभाग से डॉ. समर्थ शर्मा और डॉ. लाजपत अग्रवाल, शिशु रोग विभाग से डॉ. पायल लड्डा तथा हृदय रोग विभाग से डॉ. अभिषेक कौशले और डॉ. वेद व्यास चौधरी अपनी सेवाएं देंगे।
इसी तरह जनरल मेडिसिन विभाग से डॉ. मंदार गोकाते, दंत रोग विभाग से डॉ. प्रकृति यदु तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. रश्मि शर्मा और डॉ. शांभवी कल्याणी मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में विशेषज्ञ डायटीशियन द्वारा खानपान और पोषण संबंधी सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी।
निःशुल्क जांच की मिलेगी सुविधा
मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें लिवर की विशेष जांच फाइब्रोस्कैन, आंखों की जांच, मैमोग्राफी एवं पैप स्मीयर तथा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और सामान्य स्वास्थ्य संकेतकों (जनरल वाइटल्स) की जांच शामिल है।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करने और गंभीर बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पंजीयन एवं संपर्क
शिविर में पंजीयन और अधिक जानकारी के लिए बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा से मोबाइल नंबर 9827177004 तथा उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी से मोबाइल नंबर 7773033332 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के संपर्क नंबर 9755550776 एवं 07752-248300, 248306 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्रधान संपादक