CBN36 रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति और आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी कार्यप्रणाली में दक्षता, समयबद्धता और तकनीक के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रालय में समय पर उपस्थित होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण और कार्यालयीन अनुशासन को सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मासिक सम्मान कार्यक्रम के तहत सितंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
ई-ऑफिस में विभागीय प्रदर्शन
ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग ने द्वितीय तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संयुक्त सचिव श्रेणी में आदिम जाति विकास विभाग के भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के अनुपम त्रिवेदी द्वितीय तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिदानंद आलोक तृतीय स्थान पर रहे।
उप सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग की लवीना पाण्डे प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के किशोर कुमार भूआर्य द्वितीय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दूरदेशी राम सोन्टापर तृतीय स्थान पर रहे।
अवर सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के पूरन लाल साहू प्रथम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के भूपेन्द्र सिंह राजपूत द्वितीय तथा गृह विभाग के सोनचंद साहू तृतीय स्थान पर रहे।
अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विरेन्द्र कुमार प्रथम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की पी. दुर्गा द्वितीय तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के शिवकुमार गोड़ तृतीय स्थान पर रहे।
सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वर्षा रानी अग्रवाल प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के बेरनाथ कूजूर द्वितीय तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रिया बागड़े तृतीय स्थान पर रहीं।
वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग-1 के धनेश्वर पटेल प्रथम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सलीम शैलेन्द्र टोप्पो द्वितीय तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ललीता राय तृतीय स्थान पर रहीं।
कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रतिक्षा खलखो प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अजय राठिया द्वितीय तथा प्रभु सिंह राठिया तृतीय स्थान पर रहे।
टेक्निकल सेक्शन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के राम नरेश पाल प्रथम, ऋषिकेश मिर्चे द्वितीय तथा तृप्ति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति के लिए शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, भृत्य सेठलाल यादव, सहायक अनुभाग अधिकारी मीरा, सहायक अनुभाग अधिकारी गामिनी वर्मा, अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, सहायक अनुभाग अधिकारी दीपक श्रीवास, अनुभाग अधिकारी शिवकुमार गोड़, संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत तथा अनुभाग अधिकारी महेश कुमार तिवारी शामिल हैं।
आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
आई-गाट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स पूरे कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र ध्रुव 235 कोर्स पूरे कर द्वितीय तथा पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय 136 कोर्स पूरे कर तृतीय स्थान पर रहे।
जिलों एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
जिलों में ई-ऑफिस के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह धुर्वे, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर निशा नेताम मण्डावी तथा डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया गया।
विभागाध्यक्ष कार्यालयों में ई-ऑफिस पर व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वालों में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बेनीराम साहू द्वितीय, वाणिज्यकर विभाग के तेजराम बढ़ई तृतीय, उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा चौथे तथा नगरीय प्रशासन विभाग की सौमित्रा प्रधान पांचवें स्थान पर रहीं।
इस सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से मंत्रालय एवं विभिन्न जिला कार्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने, नस्तियों के शीघ्र निराकरण, प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता विकास तथा कार्यालयीन अनुशासन को प्रोत्साहित किया गया।
प्रधान संपादक