Explore

Search

October 12, 2026 10:11 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर लोकभवन में बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

22 एवं 23 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, पार्किंग और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

CBN36 रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज लोकभवन में आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, निर्बाध बिजली आपूर्ति और इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा प्रोटोकॉल के अनुरूप वाहनों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में जनसंपर्क विभाग के संचालक आशीष कुमार टिकरिहा, रायपुर के पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS