Explore

Search

October 11, 2026 5:19 am

निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर राष्ट्रीय मंथन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्रभावी बनाने की रणनीति

श्रमिक हितों पर राष्ट्रीय मंथन, BOCW सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने रखा पक्ष

CBN36 रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 11 और 12 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में देशभर के निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराने के साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन किया जा रहा है।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और छत्तीसगढ़ के श्रम सचिव हिम शिखर गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ की ओर से भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह और मंडल सचिव गिरीश रामटेके ने प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों ने निर्माण श्रमिकों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं, बेहतर कार्यप्रणालियों और किए गए नवाचारों के अनुभव साझा किए।

इस दौरान निर्माण श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी पहुंच को आसान बनाने के लिए भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है। सम्मेलन का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ बनाना है। इसे देश के करोड़ों निर्माण श्रमिकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS