Explore

Search

August 27, 2026 4:41 am

ऑपरेशन क्लीन,पंचधारी एनीकट बना हाई रिस्क जोन ,नहाने और शराबखोरी करने वाले 5 युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़।रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए जाने के बावजूद पंचधारी एनीकट पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने आज एनीकट में जान जोखिम में डालकर नहा रहे 3 युवकों और वहां शराबखोरी कर रहे 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिला दी है।

 इस मामले में प्रशासन ने सख्त रुख़ अपनाया और जिले के कलेक्टर द्वारा 11 मई को जारी धारा 163 के तहत एनीकट क्षेत्र में प्रवेश, नहाना और सेल्फी लेना प्रतिबंधित कर दिया।

 अब बारी पुलिस की थी एसएसपी शशि मोहन सिंह भी कहा पीछे रहने वाले थे उनके निर्देश पर कोतवाली थाने के प्रभारी सुखनंदन पटेल की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और जूटमिल क्षेत्र के तीन युवक नहाते हुए, और 2 अन्य व्यक्ति शराबखोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा एसएसपी सिंह के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ शांति भंग (धारा 170 BNSS) और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

इस मामले में जब एसएसपी शशि मोहन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पंचधारी एनीकट कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और निषेधाज्ञा लागू है। जो भी नागरिक कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि एनीकट क्षेत्र में न जाएं यह क्षेत्र जानलेवा है, प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करें।इस क्षेत्र में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है ,पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, पकड़े जाने पर सीधा कानूनी एक्शन होगा,जेल भेजा जाएगा ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS