Explore

Search

May 28, 2026 1:42 am

ऑपरेशन क्लीन हंट:एसएसपी शशि मोहन सिंह के हंटर से कांपे अपराधी, एक साथ 230 वारंटी सलाखों के पीछे

छत्तीसगढ़ ।रायगढ़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह का शिकंजा और कस गया है। अब ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जिले की पुलिस ने एक ही अभियान में 230 वारंटियों को गिरफ्तार कर रिकॉर्ड कायम किया है। इस कार्रवाई ने उन फरार आरोपियों के हौसले पस्त कर दिए हैं जो लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे थे।

एसएसपी का सख्त फरमान,कानून से ऊपर कोई नहीं

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद से ही अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि रायगढ़ की सीमा में अपराध करके छिपने की जगह अब कहीं नहीं है। एसएसपी सिंह का मानना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी से न केवल पेंडिंग मामलों का निराकरण होता है, बल्कि नए अपराधों पर भी अंकुश लगता है। उन्होंने खुद इस अभियान की मॉनिटरिंग की और थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा कर पुलिसिंग की रफ्तार को दोगुना कर दिया।

ऑपरेशन क्लीन हंट’ की बड़ी उपलब्धियाँ

एसएसपी सिंह के सख्त निर्देशों का असर जमीन पर साफ दिखा। 20 से 25 मई तक चले इस विशेष अभियान के आंकड़े पुलिस की धमक को बयां कर रहे हैं,इस दौरान पुलिस ने 230 स्थाई वारंटी को पकड़ा इसमें सबसे ज़्यादा संख्या में 76 आरोपी है जो लंबे समय से फरार थे।154 आरोपी, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

थाना प्रभारियों को मिली एसएसपी से शाबाशी

अभियान की सफलता को ‘टीम वर्क’ बताते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानेदारों की पीठ थपथपाई है। स्थायी वारंट तामिली में घरघोड़ा (17) पहले, चक्रधरनगर (09) दूसरे और लैलूंगा (07) तीसरे स्थान पर रहा।गिरफ्तारी वारंट तामिली में धरमजयगढ़ (28) ने बाजी मारी, जबकि चक्रधरनगर (27) और छाल (22) ने कड़ी टक्कर दी।

कुख्यात भी नहीं बच सके 

एसएसपी के इस विशेष अभियान की धमक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने केवल छोटे वारंटियों को ही नहीं, बल्कि निगरानी बदमाशों और गंभीर मामलों के आरोपियों को भी दबोचा है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा निगरानी बदमाश मोहसिन खान उर्फ गुरु पठान और अन्य थानों द्वारा चोरी व दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।

एसएसपी सिंह की कार्यशैली का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो सीधे साफ़ शब्दों में कहते हैं कि रायगढ़ में अपराध के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। ऑपरेशन क्लीन हंट केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी कार्यशैली है। अपराधी यह समझ लें कि कानून की नजर से बचकर रहना अब नामुमकिन है। आज 230 को पकड़ा है, कल बाकी बचे हुए भी सलाखों के पीछे होंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS