Explore

Search

May 9, 2026 7:34 pm

जिले में मौसम ने बदली करवट, कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी, आंधी से गिरे पेड़

बिलासपुर।जिले में दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। जिले के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबर है। वहीं बेमौसम बारिश और आंधी ने आम की फसल को भी प्रभावित किया है। जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के साथ चले तेज आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सड़क के बीचोंबीच गिर गई। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पेड़ हटाकर रास्ता साफ किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दोपहर में तेज धूप के बाद शाम होते-होते अचानक बादल छाना, आंधी चलना और बारिश होना आम बात हो गई है। बेमौसम बारिश और तूफान से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। तेज हवा और बारिश के चलते पेड़ों से आम टूटकर गिर रहे हैं, जिससे किसानों और बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS