Explore

Search

June 24, 2026 8:22 am

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को रेंज स्तरीय विदाई

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में शुक्रवार को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आईपीएस आंजनेय वार्ष्णेय के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

समारोह में आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग ने श्री वार्ष्णेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्री वार्ष्णेय ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विभागीय अनुशासन की नई मिसाल स्थापित की। साइबर अपराधों पर उनकी मजबूत पकड़ तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

आईजी श्री गर्ग ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

उल्लेखनीय है कि आंजनेय वार्ष्णेय ने 23 अप्रैल 2025 से 8 मई 2026 तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व वे धमतरी एवं कोंडागांव जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें साइबर अपराधों की विशेषज्ञता और सामुदायिक पुलिसिंग के लिए विशेष पहचान प्राप्त है।

इस अवसर पर श्री वार्ष्णेय ने सम्मान के लिए आईजी श्री गर्ग एवं पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्थानांतरण के बाद भी विभाग को आवश्यकता पड़ने पर वे हर संभव सहयोग के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा द्वारा किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS