Explore

Search

September 27, 2026 10:24 am

अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी सहित 11 अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता घोषित

बिलासपुर, 7 मई 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी सहित 11 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता (सीनियर एडवोकेट) के रूप में नामित किया है। इस संबंध में गुरुवार को हाईकोर्ट की ओर से अधिसूचना जारी की गई।

अधिवक्ता अधिनियम 1961 एवं हाईकोर्ट ऑफ छत्तीसगढ़ (डिजिग्नेशन ऑफ सीनियर एडवोकेट्स) नियम 2025 के तहत पूर्ण न्यायालय की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता घोषित किए गए अन्य अधिवक्ताओं में शैलेंद्र दुबे, रणवीर सिंह मरहास, हमीदा सिद्दीकी, यशवंत ठाकुर, अनूप मजूमदार, नीलाभ दुबे, अमृतो दास, नौशिना अफरीन अली, अरविंद श्रीवास्तव तथा तरेंद्र कुमार झा शामिल हैं।

कानूनी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय मतीन सिद्दीकी को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा मिलने पर अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS