Explore

Search

May 7, 2026 11:24 am

बैगा बच्चों से मिले कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, दी आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ ।कोटा विधानसभा क्षेत्र के बेलगहना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खोंगसरा के तुमाडबरापारा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी परिवार के बच्चों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की।

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय धनमती बैगा की हाल ही में डायरिया से मृत्यु हो गई थी। वहीं उनके पति सुखसिंह बैगा का निधन लगभग एक वर्ष पूर्व हो चुका है। माता-पिता के निधन के बाद उनके दो बच्चे 7 वर्षीय रामप्रसाद बैगा और ढाई वर्षीय कमोदिनी बैगा अनाथ हो गए हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर विधायक अटल श्रीवास्तव बच्चों के घर पहुंचे और परिवारजनों से बच्चों के लालन-पालन एवं भविष्य की व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तत्काल सहायता स्वरूप 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की तथा आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि खोंगसरा उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से स्टाफ उपस्थित नहीं रहता तथा उपचार की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। इस पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर उप स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति और बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य, विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पाण्डेय, लाला निर्मलकर, मोहम्मद अजहर खान, रवि सिंह, शिवा सिंह, मोनू दास, चितरंजन शर्मा, हेमंत गुप्ता, जायद खान, प्रमोद यादव, संतराम, सचिन केशरवानी, धनीराम, देवलाल, गोवर्धन, जुगनु, कीर्ति मरकाम, स्वराज पटेल, मधुसूदन, बलराम मरावी, दिलीप जायसवाल, राज गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS