Explore

Search

May 10, 2026 11:02 am

वंदे भारत में भोजन गुणवत्ता पर बड़ी कार्रवाई, IRCTC व सेवा प्रदाता पर 50 लाख का जुर्माना,कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने के आदेश

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता से जुड़े मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने अपनी सहायक इकाई इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन IRCTC पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही, वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन परोसने वाली संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी पर 50 लाख का दंड ठोका गया है और उसका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी। रेलवे ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई, जिसमें अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद IRCTC और संबंधित सेवा प्रदाता के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों का किसी भी स्तर पर उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाती है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से अपने विस्तृत नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराता है। यह विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य सेवा संचालन में से एक है, जहां गुणवत्ता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS