Cbn36 रायपुर, 12 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए कुल 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।
इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा नगर पालिका परिषद लोरमी से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क, सिंचाई सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास और आमजन के जीवन स्तर में सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित जिला पंचायत के पदाधिकारी, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी भी शामिल होंगे।
प्रधान संपादक