Explore

Search

May 10, 2026 11:01 am

वायरल वीडियो पर पुलिस का पलटवार: भ्रामक तरीके से पेश की गई घटना, जवान कर रहे थे जाम हटाने का प्रयास

बिलासपुर, 25 मार्च 2026।महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में वायरल हुए वीडियो को लेकर यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना को गलत रूप में प्रस्तुत किया गया है। एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे ने बताया कि 24 मार्च को दोपहर के समय एक 409 छः चक्का वाहन द्वारा तिफरा ओवरब्रिज के नीचे गलत तरीके से वाहन खड़ा कर दिए जाने से जाम की स्थिति बन गई थी।

यातायात जवान भानु गवास्कर मौके पर पहुंचकर जाम हटाने और आवागमन सुचारू करने में लगे थे। इसी दौरान वाहन चालक को वाहन साइड में लगाने के लिए कहा गया, लेकिन चालक ने अभद्र व्यवहार करते हुए पुलिस निर्देशों का उल्लंघन किया।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो को बदनियति से इस तरह प्रसारित किया गया है, जिससे कार्रवाई को गलत रूप दिया जा सके। एएसपी ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार ड्यूटी कर रहे जवानों के मनोबल पर ऐसे वीडियो का प्रतिकूल असर पड़ता है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि बिना सत्यता जाने इस प्रकार के वीडियो साझा न करें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिस बल का मनोबल बना रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS