Explore

Search

August 12, 2026 4:38 am

बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन जप्त

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23, 24 एवं 25 मार्च 2026 को खनिज अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर (कोटा), करही कच्छार एवं पहन्दा क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

कार्रवाई में खम्हरिया क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। सकरी क्षेत्र में खनिज मिट्टी/ईंट का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जयरामनगर क्षेत्र से गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 3 हाइवा एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।

इसी प्रकार सेंदरी क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, करही कच्छार, पहन्दा एवं लोफण्डी क्षेत्रों से एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 14 वाहनों को जप्त किया गया है।

जप्त वाहनों को पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा एवं जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS