बिलासपुर, 22 मार्च 2026।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2024 में 331 दलालों की गिरफ्तारी कर 1.27 करोड़ रुपये के टिकट बरामद किए गए। वर्ष 2025 में 277 दलालों से 62.10 लाख रुपये तथा वर्ष 2026 में अब तक 57 दलालों से करीब 12 लाख रुपये के टिकट जब्त किए गए हैं।
ऑपरेशन नारकोस के तहत मादक पदार्थ तस्करी पर प्रहार
ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु ऑपरेशन नारकोस के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2025 में 78 आरोपियों को गिरफ्तार कर 713.522 किलोग्राम मादक पदार्थ लगभग 1.70 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 36 आरोपियों से 341.745 किलोग्राम मादक पदार्थ लगभग 1.71 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।
तीन वर्षों में बड़ी सफलता : 5.30 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त
वर्ष 2023 से 2025 के दौरान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत कुल 5.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर 283 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उड़ीसा दिशा से आने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
अवैध वेंडरों पर कार्रवाई तेज

रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में अवैध वेंडरों के विरुद्ध भी अभियान जारी है। वर्ष 2025 में 13,709 तथा वर्ष 2026 में अब तक 2,941 वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही वर्ष 2025 में 85 लाख रुपये और वर्ष 2026 में अब तक 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
यात्रियों से सहयोग की अपील
आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, जिससे सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
प्रधान संपादक


