Explore

Search

May 7, 2026 8:57 pm

Video: कचरे के ढेर में लगाई आग, दो कार जलकर खाक

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के दैहानपारा में शनिवार दोपहर कचरे के ढेर में लगाई गई आग ने बड़ा रूप ले लिया और पास में खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों कारें धू-धू कर जलने लगीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दैहानपारा निवासी विनोद सिंह अपनी कार को घर के सामने स्थित खाली प्लॉट में खड़ा करते थे। उसी स्थान पर उनके पड़ोसी भी अपनी कार पार्क करते थे। शनिवार दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्लॉट में पड़े कचरे के ढेर में आग लगा दी। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन तेज हवा और आसपास फैले ज्वलनशील कचरे के कारण आग तेजी से फैल गई और पास खड़ी कारों तक पहुंच गई।

आग की लपटें उठते देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पाइप और पानी की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान कारों के टायर फटने लगे, जिससे तेज धमाके जैसी आवाजें आने लगीं। इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कार की टंकी में विस्फोट की आशंका के चलते लोग मौके से दूर भागने लगे। कुछ देर बाद स्थिति थोड़ी सामान्य होने पर लोगों ने दोबारा प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS