Explore

Search

May 7, 2026 8:17 pm

पंजाब से संचालित हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 21 मार्च 2026।रायपुर पुलिस को अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पंजाब से संचालित हेरोइन चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल और डीसीपी साइबर समृता राजनाला के संयुक्त नेतृत्व में की गई।

रायपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन की आपूर्ति कर रहे थे। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क की जड़ें पंजाब तक फैली हुई हैं, जहां से नशे की खेप मंगाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की जाती थी।

एंड-टू-एंड जांच के बाद कार्रवाई

पुलिस ने केवल स्थानीय तस्करों तक सीमित न रहकर पूरी सप्लाई चेन की जांच की। तकनीकी साक्ष्य, दूरसंचार विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से तस्करी नेटवर्क की हर कड़ी को जोड़ा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने पंजाब जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मुख्य सप्लायर और तस्करी का तरीका

गिरफ्तार आरोपियों में कवलजीत सिंह को नेटवर्क का मुख्य सप्लायर बताया गया है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों से हेरोइन की खरीद कर अन्य तस्करों को सप्लाई करता था। अन्य आरोपी तरसेम सिंह और विक्की सिंह कूरियर के माध्यम से नशे की खेप भेजते थे, जबकि जनक राज ट्रक चालकों के जरिए तस्करी कराता था।

अवैध हथियार भी बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.82 ग्राम हेरोइन, एक अवैध बरेटा पिस्टल, जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पहले भी NDPS और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

कई मामलों में थे फरार

चारों आरोपी रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज NDPS एक्ट के मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन्हें पंजाब में घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस की कार्रवाई जारी

राहुल देव शर्मा का कहना है कि इस कार्रवाई से रायपुर में हेरोइन की सप्लाई का एक बड़ा स्रोत बंद हुआ है। साथ ही पूरे नेटवर्क की संरचना सामने आई है, जिससे आगे की जांच में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS