Explore

Search

March 17, 2026 8:56 pm

कोटा में 101 आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन, 35 जर्जर; तेंदुआ में आईटीआई की मांग

रायपुर-कोटा, 17 मार्च 2026। कोटा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर विधानसभा में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में कुल 324 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 101 केंद्र भवन विहीन हैं, जबकि 35 केंद्र जर्जर अवस्था में हैं।

मंत्री ने जानकारी दी कि भवन विहीन एवं जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तहत किया जा रहा है। इनमें 39 केंद्र किराए के भवनों में, 33 सामुदायिक भवनों में, 13 स्कूलों में, 7 पंचायत भवनों में तथा 9 केंद्र अन्य शासकीय भवनों में संचालित हो रहे हैं। साथ ही, 59 भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवन निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

इसी दौरान, विधायक अटल श्रीवास्तव ने तकनीकी शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री से तेंदुआ क्षेत्र में नवीन आईटीआई महाविद्यालय की स्थापना की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS