Explore

Search

May 1, 2026 2:52 pm

छात्रावास की छात्राओं के संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन

जांच में स्पष्ट हुए तथ्य, विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण

रायपुर, 16 मार्च 2026। पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने संबंधी प्रसारित खबर को स्कूल शिक्षा विभाग ने भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि समाचार में प्रस्तुत तथ्य सही नहीं हैं। इस संबंध में आज विधानसभा में सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी विस्तृत स्पष्टीकरण दिया।

मंत्री यादव ने सदन को बताया कि जिन तीन छात्राओं का उल्लेख समाचार में किया गया है, उनमें से दो छात्राएँ पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की निवासी नहीं हैं। वे स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल गंगालूर में अध्ययनरत हैं और अपने घर से ही विद्यालय आना-जाना करती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि समाचार में उल्लेखित तीसरी छात्रा पूर्व में पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास में अध्ययनरत थी, लेकिन 18 अक्टूबर 2025 को दीपावली अवकाश में घर जाने के बाद से वह छात्रावास वापस नहीं लौटी। इसके पश्चात 6 नवंबर 2025 को छात्रा ने छात्रावास में उपस्थित होकर स्वेच्छा से घर से आना-जाना करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। तब से वह छात्रावास में निवास नहीं कर रही है।

स्कूल शिक्षा मंत्री के अनुसार छात्रा को छात्रावास से निष्कासित नहीं किया गया है, बल्कि उसने स्वयं छात्रावास छोड़कर अन्यत्र रहकर पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से यह भी बताया गया कि संबंधित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रसारित खबर भ्रामक और निराधार पाई गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS