Explore

Search

October 24, 2026 9:21 pm

मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति गठित, विजय केशरवानी बने सदस्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में प्रस्तावित मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रभावी संचालन हेतु प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है।कांग्रेस पार्टी निरंतर मनरेगा को बचाने, मज़दूरों की मजदूरी, रोजगार और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत है और आने वाले समय में यह आंदोलन प्रदेश भर में और व्यापक रूप लेगा।

समिति में कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार उनके संगठनात्मक अनुभव जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और लंबे राजनीतिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कहना है कि विजय केशरवानी की सक्रिय भागीदारी से अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा मजदूरों किसानों और ग्रामीण जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

कांग्रेस पार्टी की मंशा साफ़ है कि वह मनरेगा के संरक्षण मजदूरी भुगतान रोजगार और श्रमिकों के सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी के अनुसार आने वाले दिनों में यह आंदोलन प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS